{"_id":"58c181494f1c1ba23bdc4188","slug":"a-person-caught-who-demand-lavy-from-high-profile-person-via-internet","type":"story","status":"publish","title_hn":" इंटरनेट के जरिए हाईप्रोफाइल लोगों से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटरनेट के जरिए हाईप्रोफाइल लोगों से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
Updated Thu, 09 Mar 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर जिले के कुछ नेता और व्यापारियों सहित अन्य जिलों के हाईप्रोफाइल लोगों को इंटरनेट के जरिए धमकी देकर रंगदारी मांगनेवाले एक आरोपी को गुरुवार की सुबह पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जबकि हिरासत में लिए गए तीन अन्य युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के भादो गांव निवासी सफूद्दीन पुत्र इमामुद्दीन इंटरनेट के जरिए हाईप्रोफाइल लोगों को फोन पर धमकी देकर रंगदारी मांगता था। उसके निशाने पर बड़े नेता, बड़े व्यापारी सहित अन्य लोग थे।
सफूद्दीन ने बुलंदशहर जिले के कई लोगों को फोन कर रुपये न मिलने पर जान मारने की धमकी दी थी। पीड़ितों ने एसपी बुलंदशहर से शिकायत की। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम की जांच में सफूद्दीन के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन
गुरुवार की भोर में टीम ने दीदारगंज पुलिस के साथ सफूद्दीन के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शक के आधार पर पुलिस ने गांव निवासी सद्दाम पुत्र अनवार, नौशाद पुत्र अमरुलरहमान और सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरागहनी गांव निवासी पप्पू को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के बाद तीनों को छोड़ दिया गया। जबकि सफूद्दीन के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई।