फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a person arrested in varanasi who rape the women at hospital by pretext of job

नौकरी का झांसा देकर अस्पताल में महिला से रेप करने वाला गिरफ्तार

Mon, 13 Feb 2017 03:42 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Mon, 13 Feb 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
a person arrested in varanasi who rape the women at hospital by pretext of job
- फोटो : social media
गत माह वाराणसी के दीनदयाल अस्पताल के बाथरूम में महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पु‌लिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अस्पताल में लेकर आया था।
विज्ञापन


इतना ही नहीं आरोपी ने महिला और उसके बुआ की ज्वैलरी भी ले उड़ा था। पीड़ित महिला जौनपुर जिले की रहने वाली है। पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे से की है। फिलहाल पुलिस आरोपी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


यह मामला गत माह 15 जनवरी को प्रकाश में आया था। दीनदयाल अस्पताल  के ट्रॉमा सेंटर के पास दो महिलाओं को रोते बिलखते देख लोगों ने 100 नंबर को फोन कर पुलिस बुलाया था। पुलिस के आने पर महिलाओं ने जब अपनी पीड़ा बताई तो अस्पताल में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों महिला बुआ और भतीजी हैं। अर्दली बाजार पुलिस चौकी पर मौजूद 50 वर्षीय महिला और उसकी 30 वर्षीय भतीजी ने बताया कि दोनों रविवार (15 जनवरी )की सुबह घर से जफराबाद के लिए निकली थी।

इसी दौरान रास्ते में एक युवक मिला और बातचीत में उन दोनों के परिवार का पूरा विवरण बताने लगा।  विश्वास में लेते हुए युवक ने महिला से कहा कि उसके बेटे की नौकरी दीनदयाल अस्पताल में लग गई है, अगर वह चले तो वो कॉल लेटर दिला देगा। 

युवक के झांसे में कैसे आई बुआ और भतीजी

a person arrested in varanasi who rape the women at hospital by pretext of job
युवक के झांसे में आकर महिला उसकी बात मान गई और तीनों दीनदयाल अस्पताल के गेट पर पहुंचे। गेट पर ही उसने महिला से कहा कि अपने सारे जेवरात रूमाल में रखकर उसे दे दे, अंदर चेकिंग होगी और अधिकारी लोग नाराज हो जाएंगे।

इसके बाद महिला को गेट पर बैठाया और बोला कि अपनी भतीजी को अंदर भेज दे, वह पैरवी कराकर उसे ही कागज दिला देगा। इस पर महिला ने अपनी भतीजी को युवक के साथ अस्पताल के अंदर भेज दिया।

भतीजी का आरोप है कि अंदर जाने पर सूनसान जगह दिखाई देते ही युवक उसे जबरन बाथरूम में खींच ले गया और रेप करने के बाद भाग निकला। किसी तरह वह बाहर आई और आपबीती बुआ को सुनाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed