फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a gun wipeout from lekhpal shoulder, one casuilty by fire

लेखपाल के कंधे से गिरी बंदूक, गोली चलने से एक घायल

Mon, 02 Jan 2017 07:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर Updated Mon, 02 Jan 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
a gun wipeout from lekhpal shoulder, one casuilty by fire
कंधे से गिरते ही बंदूक से हुआ फायर - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस लाइन रोड पर सोमवार की दोपहर एक लेखपाल के कंघे से उसकी लाइसेंसी बंदूक गिरने से गोली चल गई।
विज्ञापन

गोली बसपा भाईचारा सम्मेलन में भाग लेने जा रहा एक कार्यकर्ता को लगी। गंभीर रूप से घायल कार्यकर्ता को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शहर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।

घायल बसपा कार्यकर्ता करौदा गांव निवासी दिनेश गुप्ता (30) सम्मलेन के लिए सिटी क्लब जा रहा था। वह पार्टी नेताओं के साथ बोलेरो से पुलिस लाइन तक आया। वहां बोलेरो रुकने पर सड़क पर खड़ा होकर वाहन रवाना होने का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान सदर तहसील में लेखपाल मनोज मिश्रा अपनी लाइसेंसी बंदूक कंधे पर लटकाए उधर से जा रहे थे।
विज्ञापन


वे परेड ग्राउंड के पास पहुंचे तभी कंधे से बंदूक गिर गई और गोली चल गई। गोली सड़क किनारे खड़ी बोलेरो के पिछले शीशे में जा लगी। इससे उसका शीशा चकनाचूर हो गया। वहीं गोली से निकले छर्रे दिनेश के बांह व पीठ में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर में छर्रा लगते ही दिनेश जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। शोरगुल होने पर पास मौजूद यातायात पुलिसकर्मी दौड़ कर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल जीप में लाद कर जिला चिकित्सालय ले गए।

वहीं भाग रहे आरोपी को तत्काल दबोच लिया। असलहा भी जब्त कर लिया। सीओ नगर बृजेश त्रिपाठी कटरा कोतवाल अजय श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की।  

 पड़री के हिनौता गांव के लेखपाल मनोज मिश्रा का कहना  है कि वह बंदूक पट्टा बदलवाने के लिए ले आया गया। मरम्मत कराने जा ही रहा था कि पट्टा टूट गया और बंदूक सड़क पर गिरने के कारण गोली चल गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed