फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a girl kidnaped by bolero, After four hour girls found sensless on road

बोलेरो सवारों ने किया छात्रा का अपहरण, चार घंटे बाद सड़क पर बेहोश मिली

Tue, 03 Jan 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर Updated Tue, 03 Jan 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
a girl kidnaped by bolero, After four hour girls found sensless on road
थाने में चार के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
जौनपुर के मुंगराबादशाहपुरथाना क्षेत्र के एक गांव की इंटर में पढ़ने वाली छात्रा का सुबह स्कूल जाते समय बोलेरो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया।  
विज्ञापन

चार घंटे बाद वह गांव से पांच सौ मीटर दूर सड़क किनारे बेहोश और घायल हालत में मिली।
उसके हाथ और पैर में धारधार हथियार से चोट के निशान थे। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।

मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के एक गांव की इंटर की छात्रा सोमवार को सुबह दस बजे के करीब पैदल ही स्कूल जा रही थी।
वह घर से करीब एक किमी दूर सड़क पर पहुंची थी कि तभी बोलेरो से आए कुछ लोगों ने उसे जबरदस्ती उठा लिया।
आसपास के कुछ लोगों ने शोर मचाया तबतक बदमाश उसे लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर घरवाले खोजबीन करने लगे।
पुलिस भी छात्रा की तलाश में जुटी थी कि दिन में दो बजे छात्रा गांव से पांच सौ मीटर दूर सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी मिली।
उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।

घरवालों ने उसका इलाज निजी चिकित्सक से कराया इसके बाद घर लेकर चले गए।
मंगलवार को परिवारवाले उसे लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह का कहना है छात्रा का मेडिकल कराया गया है। दुराचार जैसी कोई बात नहीं हुई है।
दुश्मनी में उसका अपहरण हुआ था। अपहर्ताओं ने उसे मारापीटा है। लड़की के पिता की तहरीर पर अपहरण और मारने पीटने का केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed