फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a archestra dancer being gangrapd in jaunpur

जौनपुरः आर्केस्ट्रा में काम करने आई नर्तकी को बंधक बनाकर गैंगरेप

Tue, 21 Feb 2017 09:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर Updated Tue, 21 Feb 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
a archestra dancer being gangrapd in jaunpur
आर्केस्ट्रा में काम करने के लिए बुलाया था जौनपुर - फोटो : demo pic
बिहार गया से आर्केस्ट्रा में डांस करने के नाम पर बुलाकर तीन युवक नर्तकी को कई दिनों से बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप कर रहे थे। महिला की शिकायत पर जौनपुर के लाइनबाजार पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी तीन युवकों को मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


नगर के सिविल लाइन निवासी सुरेश उर्फ टाइगर ने 30 जनवरी को एक नर्तकी को आर्केस्ट्रा में काम करने के लिए बिहार के गया से बुलाया था। उसने उसे कन्हईपुर में एक किराए पर मकान लेकर रखा। कुछ दिनों बाद वह घर चली गई। उस वक्त उसके साथ अच्छा व्यवहार इनके द्वारा किया गया था।
विज्ञापन


दूसरी बार उसे 19 फरवरी को बुलाया और उसे आर्केस्ट्रा में डांस कराने की बजाय उसके साथ अपने दो दोस्तों हरिश्चंद्र उर्फ हरी और राजू के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि मंगलवार को वे उसे ले जाकर मड़ियाहूं क्षेत्र में छोड़ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने 100 नंबर पर सूचना दी। जहां पुलिस कर्मियों ने उसे एसपी के यहां भेजा। एसपी अतुल सक्सेना के निर्देश पर इंस्पेक्टर  लाइनबाजार वीएन उपाध्याय ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


नर्तकी के बयान की वीडियो रिकार्डिंग कराने के बाद उसे जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। सीओ सिटी अमित राय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के परिवार वालों को सूचना दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed