{"_id":"58ac67154f1c1b4a55b24178","slug":"a-archestra-dancer-being-gangrapd-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः आर्केस्ट्रा में काम करने आई नर्तकी को बंधक बनाकर गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुरः आर्केस्ट्रा में काम करने आई नर्तकी को बंधक बनाकर गैंगरेप
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
Updated Tue, 21 Feb 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
आर्केस्ट्रा में काम करने के लिए बुलाया था जौनपुर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार गया से आर्केस्ट्रा में डांस करने के नाम पर बुलाकर तीन युवक नर्तकी को कई दिनों से बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप कर रहे थे। महिला की शिकायत पर जौनपुर के लाइनबाजार पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी तीन युवकों को मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया।
नगर के सिविल लाइन निवासी सुरेश उर्फ टाइगर ने 30 जनवरी को एक नर्तकी को आर्केस्ट्रा में काम करने के लिए बिहार के गया से बुलाया था। उसने उसे कन्हईपुर में एक किराए पर मकान लेकर रखा। कुछ दिनों बाद वह घर चली गई। उस वक्त उसके साथ अच्छा व्यवहार इनके द्वारा किया गया था।
दूसरी बार उसे 19 फरवरी को बुलाया और उसे आर्केस्ट्रा में डांस कराने की बजाय उसके साथ अपने दो दोस्तों हरिश्चंद्र उर्फ हरी और राजू के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि मंगलवार को वे उसे ले जाकर मड़ियाहूं क्षेत्र में छोड़ आए।
विज्ञापन
महिला ने 100 नंबर पर सूचना दी। जहां पुलिस कर्मियों ने उसे एसपी के यहां भेजा। एसपी अतुल सक्सेना के निर्देश पर इंस्पेक्टर लाइनबाजार वीएन उपाध्याय ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नर्तकी के बयान की वीडियो रिकार्डिंग कराने के बाद उसे जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। सीओ सिटी अमित राय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के परिवार वालों को सूचना दी गई है।