फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मैजिक ने ली भाई की जान

मैजिक ने ली भाई की जान

Thu, 26 Oct 2017 11:06 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
मैजिक ने ली भाई की जान
घोघा। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पिण्डहरा गांव के समीप बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार मैजिक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे आसपास के लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

दुबहड़ थाना क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी 22 वर्षीय आदर्श गुप्ता अपनी बहन श्वेता (16) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। इसी बीच पिण्डहरा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार मैजिक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें स्थानीय पीएचसी पहुंचाया। जहां से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान आदर्श की मौत हो गई। उसके मौत की खबर सुन परिवार के लोगों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed