फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सड़क पर पशु बांधने और गंदगी करने वालों से वसूला एक लाख जुर्माना

सड़क पर पशु बांधने और गंदगी करने वालों से वसूला एक लाख जुर्माना

Thu, 25 Apr 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर पशु बांधने और गंदगी करने वालों से वसूला एक लाख जुर्माना
वाराणसी। शहर में अतिक्रमण, गंदगी और प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ विशेष स्वच्छता अभियान बुधवार को भी चला। पीएम मोदी के रोड शो वाले रूट पर निगम की टीम ने जमकर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने गंदगी, अतिक्रमण और पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों से एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला। मलदहिया के पास अवैध रूप सेे आबाद झुग्गी-झोपड़ी एवं गुमटियों को हटाया गया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में बीएचयू से दशाश्वमेध, लहुराबीर से इग्लिशिया लाइन, लहरतारा से डीरेका क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। अस्सी, शिवाला, भदैनी, दशाश्वमेध क्षेत्र में सड़क पर पशुओं को बांधने वालों एवं गंदगी फैलाने दुकानदारों और मलबा फेंक कर मार्ग अवरुद्ध करने का चालान करने के साथ ही जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

रत्नाकर पार्क के पास विजय ट्रेडर्स द्वारा रास्ता जाम कर भवन निर्माण सामग्री बेचने पर पांच हजार जुर्माना वसूला गया। भेलूपुर के अस्सी क्षेत्र में दुर्गेश एवं भदैनी में शिवपूजन द्वारा सड़क पर भैंस बांधने पर 20-20 हजार और मारूति गेस्ट हाउस के सामने मार्ग पर मलबा रखने पर 50 हजार का चालान किया गया। शिवाला, सोनारपुरा एवं दशाश्वमेध क्षेत्र में खुले में मांस बेचने एवं गंदगी करने पर एक हजार रुपये का जुर्माना किया गया। मंगला और जनरल स्टोर संचालक प्रभुनारायण प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगा। भेलूपुर के अस्सी क्षेत्र में जुर्माना वसूला गया। होटल शिवाय एवं सिटी कार्ट से भी गंदगी फैलाने पर चालान की कार्यवाही की गई। इस दौरान अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी एके दुबे, जोनल अधिकारी अनुपम मिश्र, अधिशासी अभियंता अरविंद श्रीवास्तव, अजय कुमार राम, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक गौरीशंकर वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed