फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जौनपुर: जेल में ललई से मिले रामगोविंद चौधरी-AZAMGARH

जौनपुर: जेल में ललई से मिले रामगोविंद चौधरी-AZAMGARH

Sun, 03 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर: जेल में ललई से मिले रामगोविंद चौधरी-AZAMGARH
जौनपुर। पूर्व मंत्री और सपा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने रविवार को जेल में बंद पूर्व मंत्री व शाहगंज के सपा विधायक शैलेंद्र यादव ललई से मुलाकात की। ललई छह नवंबर को खुटहन ब्लाक प्रमुख सरयू देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान हुए उपद्रव मामले में आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई से जेल में मुलाकात के बाद सपा के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। एक सवाल के जवाब में कहा कि मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है। विधायक के साथ न्याय होगा। वह जेल में आधे घंटे तक ललई के साथ रहे और बातचीत की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, हाईकोर्ट के अधिवक्ता संजय यादव आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व सिकरारा में जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने रामगोविंद चौधरी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। यहां उन्होंने कहा कि जौनपुर का जिला प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में काम कर रहा है। खुलेआम असलहा लहराने वाले और खुटहन में फायरिंग करने वाले प्रतापगढ़ के सांसद पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मामले में राज्यपाल को पत्रक देकर प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव, गुलाब यादव, नन्हकू यादव, संतोष मौर्य, डा. विजय प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed