फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   7 inter district robber arrest in encounter in ballia

यूपी : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय सात लुटेरे गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2019 08:00 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 29 Mar 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
7 inter district robber arrest in encounter in ballia
पकड़े गए अभियुक्त - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया में मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सिधाधर घाट तिराहे पर शुक्रवार सुबह 11 बजे हल्की मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अंतरजनपदीय 7 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


एसपी देवेंद्र नाथ ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात की फिराक में कासिमाबाद से सरायभारती होते हुए मऊ जाने वाले हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक रसड़ा कोतवाली, प्रभारी सर्विलांस व स्वॉट टीम ने सिधाघर घाट तिराहे पर बैरियर के पास चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


थोड़ी देर में तीन बाइक पर सवार कुछ युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो लुटेरों ने पुलिस पर गोली चला दी और भागने लगे। पुलिस ने सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों के पास से लूट की तीन बाइक, एक पिस्टल, दो कारतूस, छह तमंचा, तीन खोखा, दो लैपटॉप, दो पंप, दो मोबाइल के साथ ही 6 लाख 5 हजार 500 रुपये नगद बरामद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई जिलों में कर चुके है लूट

7 inter district robber arrest in encounter in ballia
पुलिस ने सामान बरामद किया - फोटो : अमर उजाला

पकड़े गए बदमाशों में गाजीपुर जिले के बड़ेसर थाना क्षेत्र के रेंगा निवासी शेरू उर्फ रामअवध राजभर व सदानंद उर्फ सन्नी तथा इसी जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के डाही गांव का वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरु उर्फ भीम सिंह एवं नोनहरा थाना क्षेत्र के कयामपुर निवासी अनुज सिंह व बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानीपुर निवासी रोहित चौहान, विकास चौहान तथा मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहनी निवासी सोनू राजभर शामिल हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने बलिया, गाजीपुर, मऊ सहित कई जनपदों में लूट व चोरी को अंजाम दिया है। इनके विरुद्ध रसड़ा सहित अन्य थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

एक हफ्ते में लूट की चार घटनाओं को दिया अंजाम

इस गिरोह ने 21 जनवरी19 को गाजीपुर के जंगीपुर क्षेत्र में गोली मारकर ग्राहक सेवा केंद्र से मोबाइल, 20 मार्च को रसड़ा कस्बे के बजरंग मशीनरी के मालिक साकेत सिंह और उनके भाई गोल्डेन सिंह को गोली मारकर बाइक और दो वाटर पंप लूटे थे।

 

24 मार्च को गाजीपुर के कासिमाबाद से दो लैपटाप और मोबाइल तथा 25 मार्च को मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र में 10 हजार रुपये नगद तथा 27 मार्च को गाजीपुर के बड़ेसर थाना क्षेत्र में बैंक मित्र को गोली मारकर सात लाख रुपये नगद, कागजात व खाता बही लूट लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed