फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जौनपुर में पुलिस पार्टी पर पथराव-CORDINATION

जौनपुर में पुलिस पार्टी पर पथराव-CORDINATION

Wed, 05 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर में पुलिस पार्टी पर पथराव-CORDINATION
जफराबाद (जौनपुर)। वाराणसी-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिसिरपुर गांव के पास मंगलवार भोर में वाहनों से जन्माष्टमी के नाम पर जबरन चंदा वसूली की शिकायत पर पहुंची पुलिस पर अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। इसमें दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने 15 अज्ञात समेत 24 पर केस दर्ज कर सात को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मिसिरपुर गांव के पास मंगलवार भोर में कुछ युवक वाहनों को रोक कर जन्माष्टमी के नाम पर जबरन चंदा वसूली कर रहे थे। किसी वाहन चालक ने जफराबाद थाने पहुंचकर शिकायत की कि चंदा न देने पर युवक वाहन चालकों से मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं। इसके बाद जफराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां सड़क किनारे कुछ युवक खड़े थे। पुलिस ने उन्हें डांट कर भगा दिया। यहां से पुलिस जलालपुर की ओर बढ़ गई। जलालपुर थाने की सीमा के पास से पुलिस की गाड़ी वापस जफराबाद थाने की ओर आ रही थी। गाड़ी जब मिसिरपुर के पास पहुंची तो अराजक तत्वों ने बाइक सड़क पर खड़ी कर दी और पुलिस टीम पर पथराव किया। इसमें कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव और शिव वदन घायल हो गए। पुलिस ने लाठी लेकर दौड़ाया तो अराजक तत्व भाग गए। थाने से और फोर्स बुलाकर कृष्ण कुमार यादव, सतीश, मुन्नू, संदीप कुमार, रामसूरत, दिलीप कुमार, रामशृंगार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed