{"_id":"59fdef624f1c1bd8538baeb5","slug":"61509814114-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सात लोग घायल, चार गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में सात लोग घायल, चार गंभीर
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया। कोतवाली क्षेत्र के कासिमाबाद मार्ग स्थित नीबू चट्टी पर बाइक के धक्के से नीबू निवासी रामबृक्ष पाल (55) तथा बाइक सवार गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना के चेरुईया निवासी रितेश (18) पुत्र घूरा व मुहम्मदपुर कुसुम निवासी राजू चौहान (30) घायल हो गये। उधर, नगरा मार्ग स्थित राधोपुर चट्टी के समीप स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार नगरा थाना के खनवर निवासी रामप्रवेश (45), जितेंद्र (25) घायल हो गए। कस्बा के आजाद चौराहा पर सरदासपुर निवासी अभय सिंह (27) और इसी गांव के मिंटू सिंह (26) गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया। जहां रामवृक्ष, अभय सिंह, रामप्रवेश, जितेंद्र की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इनसेट
दुर्घटना में मौत
सिकंदरपुर-हल्दी रामपुर की पनिसरा ग्राम के पास शनिवार को अपराह्न टेंपो-बाइक भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां गंभीरावस्था के चलते चिकित्सक ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसमें से एक युवक को जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना में एक अन्य युवक घायल हो गया।
नगरा थाना क्षेत्र के देवकली ग्राम निवासी जयराम चौहान (58) अपने दो दामाद रामदयाल (30) निवासी ठेंगवल थाना सलेमपुर (देवरिया) और सरयू चौहान (35) निवासी जखनिया (गाजीपुर) के साथ बाइक पर सवार होकर सिकंदरपुर से बेल्थरारोड की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह पनिसरा ग्राम पहुंचे कि सामने से सिकंदरपुर जा रहे टेंपो से जोरदार भिड़ंत हो गई। टेंपो-बाइक भिड़ंत में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने रामदयाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर निवासी सुग्रीव का 12 वर्षीय पुत्र सुरदीप को आदमपुर गांव के समीप बाइक सवार ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकाें ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।