फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मऊ में गैंगरेप में एसओ लाइनहाजिर-AZAMGARH

मऊ में गैंगरेप में एसओ लाइनहाजिर-AZAMGARH

Fri, 23 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मऊ में गैंगरेप में एसओ लाइनहाजिर-AZAMGARH
मऊ। दुष्कर्म के एक मामले के अमर उजाला में प्रकाशित होने पर जांच के बाद हलधरपुर के थानाध्यक्ष आरपी यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया। प्रकाशित समाचार का एडीजी वाराणसी ने संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए थे। जांच में थानाध्यक्ष दोषी पाए गए। फरवरी में हुए दुष्कर्म के मामले को थाना पुलिस ने दबा दिया था।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली रहने वाली युवती के संग मनबढ़ युवक ने बलात्कार किया था। तीन दिन बाद परिवार के सदस्यों के आने पर पीड़िता ने उन्हे पूरी घटना से अवगत कराया था। इस दौरान पीड़िता के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। लेकिन कुछ लोगों के दबाव पर पुलिस मामले में लीपापाती करने में जुट गई थी। इस मामले को अमर उजाला ने 26 फरवरी के अंक में प्रकाशित किया था। जिसे एडीजी वाराणसी ने संज्ञान में लिया। साथ ही मामले में जांच कराने का आदेश दिया। एडीजी के जांच का आदेश देने पर पुलिस ने तीन दिन बाद मामले में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की। जांच के दौरान थानाध्यक्ष की लापरवाही उजागर होने पर एसपी ने उन्हे लाइन हाजिर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला ने थानाध्यक्ष के लाइन हाजिर होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed