फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   महिला का कार्रवाई से इनकार-MAU

महिला का कार्रवाई से इनकार-MAU

Wed, 18 Oct 2017 11:26 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
महिला का कार्रवाई से इनकार-MAU
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के बह्म स्थान मंदिर के पीछे मंगलवार की रात अचेत मिली महिला को नशे का असर खत्म होने पर बुधवार की सुबह महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां महिला ने डाक्टरी मुआयना कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने उसके पिता को बुलाकर उसको सुपुर्द कर दिया। पुलिस का दावा है कि महिला अपनी मर्जी से दोस्तों के साथ आई थी, इसी वजह से उसने कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात सहादतपुरा मुहल्ले में बह्म स्थान मंदिर के पीछे वृद्धाश्रम के पास एक महिला अचेत मिली थी। महिला के शरीर पर नीचे के हिस्से पर कपड़ा नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान कुछ होश आने पर महिला ने मायका घोसी कोतवाली क्षेत्र में और ससुराल मधुबन थाना क्षेत्र में होने की जानकारी दी थी। उसने बताया कि वह बच्चे का प्रमाण पत्र बनवाने मुहम्मदाबाद गोहना आई थी। वहां उसकी मुलाकात उसके एक दोस्त से हुई। उसके साथ महिला जिला मुख्यालय पहुंची। इस दौरान उसके दोस्त ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में दो-तीन और लोग उसके पास आए और उसने उनका विरोध किया। तब उन लोगों ने उसकी पिटाई की और फिर चले गए। नशीला पदार्थ शरीर में पहुंचने पर महिला को उल्टी होने लगी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी हालत में सुधार होने पर डाक्टरों ने उसे बुधवार की सुबह पुलिस अभिरक्षा में जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर महिला ने डाक्टरी मुआयना कराने से इनकार कर दिया। तब कोतवाली पुलिस ने महिला के पिता को बुलवाया। साथ ही लिखा पढ़ी करने के बाद महिला को परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया। उधर, पुलिस का दावा है कि महिला खुद की मर्जी से साथियों के साथ आई थी। इसीलिए उसने कार्रवाई से इनकार कर दिया। पुलिस के अनुसार, उसके साथी उसे वाहन पकड़ने के लिए ब्रह्मस्थान पर छोड़ गए थे, लेकिन नशा ज्यादा होने के कारण वह उल्टी करने लगी और उसकी हालत बिगड़ गई। सीओ नगर राजकुमार के अनुसार, महिला ने बताया कि हम बाजार आए थे। इस दौरान चक्कर आ गया था। उसके साथ कुछ गलत नहीं हुआ है। उसके मुकरने पर पुलिस ने उसे परिवार के लोगों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed