{"_id":"5e4cf2d98ebc3ef2a3502de7","slug":"5-lakhs-rupess-theft-from-shop-in-ghosi-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के पास चोरों ने पांच दुकानों के तोड़े ताले, 5 लाख रुपये कैश ले उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के पास चोरों ने पांच दुकानों के तोड़े ताले, 5 लाख रुपये कैश ले उड़े
Wed, 19 Feb 2020 02:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में चोरों ने रात में कई दुकानों पर धावा बोला। मंगलवार रात को चोरों ने एक साथ पांच दुकानों से कैश चोरी किया। चोरी की वारदात से दुकानदारों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है, वह पुलिस से जल्दी से जल्दी चोरों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला पुलिस चौकी के पास मंगलवार की रात चोरों ने एक-एक करके पांच दुकानों को निशाना बनाया और लगभग पांच 5,00,000 की नकदी साफ कर दी। घटना की जानकारी बुधवार सुबह हुई तो दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौका मुआयना कर जल्द खुलासे का भरोसा दिया। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक कस्बे के धर्मवीर की हार्डवेयर की दुकान से लगभग 3 लाख रुपये, भोला जायसवाल की हार्डवेयर की दुकान से 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
वहीं रामप्रवेश मौर्य की कृषि बीज की दुकान से 65 हजार रुपये और केसरी नंदन की देसी शराब की दुकान से 5000 नकदी और 2 पेटी शराब चोर लेकर फरार हो गए। वहीं पास की राम प्रसाद की दुकान में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके।