{"_id":"587548e14f1c1b1729ba9f45","slug":"40-thousand-snatched-from-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका से दिनदहाड़े 40 हजार छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका से दिनदहाड़े 40 हजार छीने
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 11 Jan 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिगरा थाना अंतर्गत मलदहिया स्थित जीजीआईसी के गेट पर मंगलवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाश शिक्षिका वंदना वर्मा का 40 हजार रुपये से भरा पर्स छीनकर फातमान की ओर तेजी से भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। व्यस्त मार्ग पर दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके के लोगों में भय व्याप्त हो गया है।
लंका क्षेत्र के छित्तूपुर की वंदना वर्मा जीजीआईसी में शिक्षिका हैं। मंगलवार की दोपहर उन्होंने फातमान स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 24 हजार रुपया निकाला जबकि 16 हजार रुपये उनके पास पहले से थे। बैंक से रुपये निकालकर वो पौने एक बजे के लगभग पैदल ही जीजीआईसी की ओर जा रहीं थी। इसी दौरान मलदहिया की ओर बाइक सवार दो युवक उनके करीब आए और उनका पर्स छीनकर फातमान की ओर भाग निकले।
अचानक हुई घटना से एकबारगी शिक्षिका घबरा गईं फिर उन्होंने शोर मचाया लेकिन दोनोें बदमाश तब तक आंखों से ओझल हो चुके थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ चेतगंज एएसपी अनुराग आर्य ने एसबीआई की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो सामने आया कि एक युवक बैंक में ही बार-बार शिक्षिका के आगे-पीछे चक्कर काट रहा था। उन्होंने बताया कि बैंक से जीजीआईसी के बीच देखा जा रहा है कि कहां और सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। बैंक की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तफ्तीश की जा रही है।