{"_id":"800c37631e4fc1a7f4fec53bdd6c1edd","slug":"40-million-stolen-from-jewelery-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभूषण की दूकान से 40 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आभूषण की दूकान से 40 लाख की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 09 Aug 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रथयात्रा चौराहे पर पुलिस पिकेट के सामने स्थित जगन्नाथ ज्वैलर्स का शटर काटकर चोर शुक्रवार की रात 15 हजार नगदी समेत करीब 40 लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए। चोर सोने के सभी महंगे आभूषण समेट ले गए थे। चांदी के सामान को उन्होंने हाथ तक नहीं लगाया। चोरी की जानकारी के बाद दूकान के मालिक महेश गुप्ता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के एक घंटे बाद सीओ भेलूपुर आलोक जायसवाल के नेतृत्व में फोरेंसिक टीम, फिंगर प्रिंट और डाग स्क्वॉड की टीम पहुंची थी। दूकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। पास की दूकान में लगे कैमरे की मदद से पुलिस जांच कर रही है।
दशाश्वमेध के अगस्त्यकुंडा निवासी महेश गुप्ता की रथयात्रा चौराहे पर बारहदरी कांप्लेक्स में जगन्नाथ ज्वैलर्स नाम से दूकान है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे उनके छोटे भाई ठाकुर जी गुप्ता दूकान बंद कर घर लौटे थे। शनिवार की सुबह करीब 11:30 बजे दूकान पहुंचे तो देखा कि दूकान का शटर नीचे से दो स्थानों पर कटा हुआ था। अंदर पहुंच कर देखा तो पूरा सामान अस्त-व्यस्त था। चोरों ने सोने के आभूषण के सभी डिब्बों को खंगाल दिया था। खाली डिब्बों को जमीन पर छोड़ गहने चुरा ले गए थे। कैश बाक्स तोड़कर उसमें रखे 15 हजार रुपये भी ले गए। ठाकुर की सूचना पर उनके बड़े भाई महेश पहुंचे। महेश ने सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
घंटे भर बाद पुलिस टीम पहुंची। दूकान में तो कैमरा नहीं लगा था, लेकिन पास में ही एक मेडिकल स्टोर और बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से कुछ सुराग मिले हैं। फुटेज में देर रात दूकान के बाहर कुछ लोग दिखाई दिए, लेकिन चेहरे पहचान में नहीं आए। मौके पर जुटे कारोबारियों का कहना था कि रथयात्रा चौराहे पर सिगरा और भेलूपुर थाने की पिकेट लगती है। पिकेट के पास चोरी होना साबित करता है कि रात में पुलिस गश्त नहीं करती। दूकान के मालिक महेश गुप्ता का कहना है कि दूकान के सामने ही पिकेट लगती है। इसके बाद भी चोरी हो गई। वहीं सीओ भेलूपुर आलोक जायसवाल का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।