{"_id":"c957001eda691de60c5947aee62e8d48","slug":"3-27-lakh-looted-in-broad-daylight-near-pickett-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकेट के पास दिनदहाड़े 3.27 लाख लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकेट के पास दिनदहाड़े 3.27 लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 26 Aug 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के व्यस्ततम क्षेत्र बुलानाला में मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने पुलिस पिकेट के पास दवा कारोबारी धर्मेंद्र उपाध्याय के कर्मचारी प्रसून सिंह को असलहा सटाकर 3.27 लाख रुपये लूट लिए। प्रसून सप्तसागर दवा मंडी से बुलानाला स्थित देना बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे। बैंक के पास की गली में दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारी पर फायरिंग की लेकिन गोली मिस हो गई।
इसके बाद प्रसून ने दोनों बदमाशों को दौड़ा लिया लेकिन तब तक बदमाशों ने दूसरे तमंचे से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इस पर प्रसून वहीं रुक गए और बदमाश रुपये लूटकर आर्य महिला गली से होते हुए भाग निकले। वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी क्राइम और सीओ कोतवाली के अलावा एसएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से छानबीन की जा रही है। तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
धर्मेंद्र उपाध्याय की सप्तसागर में दवा की एजेंसी है। वह दवा के थोक विक्रेता हैं। महमूरगंज निवासी प्रसून सिंह उनकी एजेंसी में काम करते हैं। रोजाना वह सप्तसागर से देना बैंक में पैसे जमा करने जाते थे। मंगलवार को वह बैग में 3.27 लाख रुपये लेकर निक ले थे। सप्तसागर से होते हुए बुलानाला में देना बैंक से सटी गली में वह पहुंचे तभी पैदल वहां आए दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। असलहा सटाकर रुपये छीनने लगे। प्रसून ने विरोध किया तो बदमाशों ने फायर कर दिया लेकिन गोली मिस कर गई।
विज्ञापन
इस पर बदमाश रुपये लूटकर मैदागिन-चौक मुख्य सड़क पार कर आर्य महिला गली में भागने लगे। प्रसून ने शोर मचाते हुए पीछा किया। इस पर बदमाशों ने दूसरे तमंचे से दो चक्र हवाई फायरिंग की। गोली चलने से सहमे प्रसून वहीं रुक गए। इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी क्राइम राहुल राज समेत, सीओ कोतवाली राहुल मिश्रा पहुंचे। देना बैंक के सामने एक इलेक्ट्रानिक्स शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कै मरे की फुटेज खंगाली। प्रसून का कहना था कि दोनों के चेहरे खुले थे। उनकी उम्र 25 वर्ष के आसपास थी। एसएसपी का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जल्द से जल्द लुटेरों को धरदबोचा जाएगा।