फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सोते समय तीन बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश

सोते समय तीन बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश

Thu, 09 May 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
सोते समय तीन बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश

विज्ञापन
केराकत। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरेमू गांव में मंगलवार की रात घर के बाहर सो रहे तीन बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। एक बालक मामूली रूप से झुलस गया जबकि एक किशोरी समेत दो बालबाल बच गए। आग से एक मड़हा भी जलकर राख हो गया। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोगों की नींद खुली तो आग लगाने वाले मनबढ़ मौके से फरार हो गए।
सरेमू गांव निवासी नूर मोहम्मद मंसूरी रात में घर के बरामदे में सो रहे थे। उनके तीन बच्चे लुकमान (6), फरमान (10) व पुत्री खुशबू (14) घर के बगल में मड़हे के बाहर चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। रात में दो व्यक्ति पहुंचे और मच्छरदानी पर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी। आग की आंच से बच्चों की नींद टूट गई और वे चिल्लाने लगे। उनकी चीखपुकार सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों के प्रयास से खुशबू और फरमान तो बालबाल बच गए लेकिन लुकमान का हाथ व बाल जल गया। पास में ही स्थित पड़ोसी करीम का मड़हा भी आग की चपेट में आ गया और राख हो गया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक बच्चों के चिल्लाने पर जब वे पहुंचे तो देखा कि दो लोग मुंह बांधे थे और भाग रहे थे। इस संबंध में नूर मोहम्मद मंसूरी का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस बेवजह पूछताछ करेगी, इसलिए शिकायत नहीं की। एसपी सिटी अनिल पांडेय का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed