{"_id":"5b3285494f1c1bf36e8ba1fa","slug":"21530037577-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक युवती के शव मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक युवती के शव मिले
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बलिया। रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक के किनारे मंगलवार की सुबह युवक और युवती के शव मिले। दोनों की ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए।
वाराणसी-छपरा रेल खंड पर बलिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन से कुछ दूर ट्रैक के किनारे युवक व युवती के शव मिले। युवक की उम्र 25 साल और युवती की 23 वर्ष के आसपास थी। सूचना पर सतनीसराय चौकी और शहर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद भी दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी। हालांकि कुछ लोग इसे दुर्घटना तो कुछ इसे आत्महत्या बता रहे थे। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि ट्रेन से गिरने से दोनों की मौत हुई होगी। हालांकि अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली गई है। फिलहाल, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।