फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गाजीपुर में गोलियां चली, पथराव तोड़फोड़-GHAZIPUR

गाजीपुर में गोलियां चली, पथराव तोड़फोड़-GHAZIPUR

Wed, 03 Apr 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर में गोलियां चली, पथराव तोड़फोड़-GHAZIPUR
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बहादीपुर गांव में बुधवार सुबह भूमि विवाद में गोलियां चलीं और पथराव हुआ। घर में तोड़फोड़ करने के अलावा कई बाइक क्षतिग्रस्त और एक बाइक फूंक दी गई। गोली से महिला समेत दो, पथराव में एक व्यक्ति और सीओ, एसओ सहित सात पुलिस वालों को भी हल्की चोटें आईं। गोली से घायल दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत और लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

बहादीपुर गांव में अमेरिका यादव का मकान है। इसके सामने ग्राम समाज की पोखरी है। इसमें गांव के लोगों का पानी बहता है। बुधवार सुबह आठ बजे अमेरिका यादव इसे मिट्टी से पाट रहे थे। इसका गांव के विदेशी बिंद सहित चार लोगों ने विरोध किया। फिर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। आरोप है कि इसी बीच अमेरिका यादव घर से एक नाली लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और गोलियां चला दीं। गंगिया देवी (50) की बांह और विदेशी बिंद (45) की कमर में गोली लगी। इसके बाद लोगों ने अमेरिका यादव के घर में तोड़फोड़ तथा पथराव किया। इसमें राम प्रताप (30) घायल हो गया। सूचना पर तीन थानों की पुलिस पुलिस पहुंच गई और हल्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ा। इस दौरान हुए पथराव में सीओ महिपाल पाठक और नंदगंज एसओ केके मिश्रा समेत सात पुलिस कर्मियों को भी हल्की चोट आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed