फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जौनपुर में गोली चली, शिक्षा प्रेरक घायल-BALLIA

जौनपुर में गोली चली, शिक्षा प्रेरक घायल-BALLIA

Mon, 28 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर में गोली चली, शिक्षा प्रेरक घायल-BALLIA
मड़ियाहूं। लेनदेन के विवाद को लेकर रविवार को तीन बजे सुदनीपुर बाजार में सराफ की दूकान पर बैठे शिक्षा प्रेरक की आठ बदमाशों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। बीचबचाव कर रहे शिक्षा प्रेरक के मित्र को भी हमलावरों ने पीटा। बाजार के लोगों ने विरोध किया तो हमलावरों ने फायरिंग भी की। गोली लगने से शिक्षा प्रेरक महेंद्र गुप्ता घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से बाजार में भगदड़ मच गई। व्यापारी दूकानें बंद करने लगे। शिक्षा प्रेरक के पिता समाचार पत्र विक्रेता अमरनाथ गुप्ता ने सात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सुदनीपुर बाजार में शनिवार को गौरव गुप्ता से बासदेव पट्टी निवासी एक व्यक्ति से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान शिक्षा प्रेरक महेंद्र गुप्ता पहुंचे तो उनसे भी कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। उस समय बासदेव पट्टी निवासी व्यक्ति महेंद्र को देख लेने की धमकी देकर चला गया। महेंद्र गुप्ता रविवार को सुदनीपुर बाजार में एक सराफ की दूकान पर मित्र अनिल यादव के साथ बैठे थे। इसी बीच चार बाइक पर सवार आठ बदमाश हाकी, डंडे व असलहे लेकर पहुंचे और महेंद्र गुप्ता की पिटाई शुरू कर दी। सदलपुर निवासी मित्र अनिल यादव ने बीचबचाव किया तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। यह देख बाजार के दूकानदार दौड़े तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। दस से बारह चक्र हुई फायरिंग से लोग भयभीत हो गए और बाजार में भगदड़ मच गई। इस दौरान महेंद्र के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से महेंद्र एवं अनिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। महेंद्र की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों से पूछताछ की। इस बारे में क्षेत्राधिकारी रामभवन यादव ने बताया कि महेंद्र गुप्ता के पिता अमरनाथ गुप्ता ने बासदेव पट्टी निवासी अनिल दुबे और सात अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed