फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   2.40 quintal smack cught from truck at azamgarh

आजमगढ़ः अदरक लदे ट्रक से बरामद हुआ ढाई क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार

Sun, 07 May 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sun, 07 May 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
2.40 quintal smack cught from truck at azamgarh
चार गांजा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ कोतवाली पुलिस और वाराणसी एसटीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर  नगर के हाफिजपुर चौराहे से रविवार को अदरक लदे ट्रक में छुपाकर रखा गया ढाई क्विंटल गांजा बरामद किया। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है।      
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने रविवार को शहर कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान अदरक के बोरों के बीच छिपाकर रखा गया लगभग दो क्विंटल 40 किग्रा गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक पर सवार चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके बताने पर पीछे से बाइक पर आ रहे दो अन्य को भी दबोचने का प्रयास किया। लेकिन दोनों बाइक छोड़कर भाग गए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि बरामद गांजा असम राज्य से जिले के तरवां थाना क्षेत्र में ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए लोगों में एक असम का,दो बिहार का जिले के निवासी बताए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि बाइक छोड़कर भागने वाले पिंटू यादव और साधू यादव तरवां थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक ने गांजा बरामद करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed