{"_id":"5bb26b97867a5501363be3b7","slug":"191538419607-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में जवान का बेटा असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुर में जवान का बेटा असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के युवराजपुर गांव में शनिवार की रात छापेमारी में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घर में छिपा कर रखा एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसका चालान कर जेल भेज दिया।
रविवार की रात आठ बजे पुलिस ने युवराजपुर गांव निवासी गामाराम के घर में अवैध असलहे होनेे की मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही गामाराम के बेटे संजय ने भागना चाहा, लेकिन पुलिस ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। कड़ी पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घर के अंदर बक्से में छिपा कर रखा 315 बोर का तमंचा एवं एक कारतूस बरामद किया। पुलिस ने बम की काफी देर तक तलाश की, लेकिन बम बरामद नहीं हो सका। पुलिस ने बताया कि दबोचा गया अपराधी काफी शातिर किस्म का है। उसके घर से बरामद असलहा एवं कारतूस को जब्त कर लिया गया है। आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया है। गामाराम सीआईएसएफ के रिटायर्ड सिपाही हैं।