फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   10 हजार का इनामी बदमाश हत्थे चढ़ा

10 हजार का इनामी बदमाश हत्थे चढ़ा

Sat, 01 Sep 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
10 हजार का इनामी बदमाश हत्थे चढ़ा
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ स्थित फुट ओवरब्रिज के समीप से शुक्रवार को कैंट पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश सेनपुरा चौसठवा निवासी पवन गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पवन के पास से एक तमंचा-कारतूस और 2300 रुपये बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया। पवन के खिलाफ हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूट, गैंगेस्टर एक्ट सहित अन्य आरोपों में सात से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर कैंट राजीव रंजन उपाध्याय को सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश पवन गुप्ता कैंट रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर कैंट ने अपनी टीम के एसआई संजीत बहादुर सिंह, रामानंद यादव और धर्मदेव चौहान के साथ छापेमारी कर पवन को गिरफ्तार किया। पवन ने बताया कि उसके गिरोह का सरगना लोटन पाल है, जो इस समय जेल में निरुद्ध है। 12 फरवरी 2017 को लालपुर में सब्जी व्यापारी को गोली मार कर लूटने के बाद पवन, लोटन पाल और आशीष चौरसिया फरार हुए थे। लोटन और आशीष गिरफ्तार कर लिए गए थेे, जबकि पवन वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed