फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   18 people injured in a pickup turnout in Sonbhadra

सोनभद्र में बरातियों से भरी पिकअप पलटी, 18 लोग घायल

Mon, 22 May 2017 05:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Mon, 22 May 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
18 people injured in a pickup turnout in Sonbhadra
बरातियों को ले जा रही पिकअप - फोटो : अमर उजाला

बभनी थाना क्षेत्र के असनहर गांव में रविवार की रात बारात लेकर जा रही पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने से उस पर सवार 18 लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घायल डगडउआ टोला निवासी शिव शंकर (19), चीकू टोला निवासी संदीप (10) और बभनी निवासी परमजीत (17) की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं परिवार वालों ने उन्हें छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


पिकअप चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। बारात बभनी के चिकुटोला से पिण्डारी गांव जा रही थी कि असनहर गांव के समीप रविवार की रात्रि करीब नौ बजे अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। इस दौरान पिकअप में सवार 18 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इक्कठा हो गए। सूचना पर पहुंची बभनी पुलिस ने घायलों को बभनी सीएचसी में ले जाकर भर्ती कराया।

घायलों में डगडउआ टोला निवासी शिव शंकर (19), सुभाष (17), सुरेश (16), संतोष कुमार (20), नंद बिहारी (17) और शंभू (20), चीकू टोला निवासी संदीप (10), अजय कुमार (11), भरत (10), संजय कुमार (22) और महेश (13), बभनी निवासी परमजीत (17), पतेरीटोला निवासी जीव लाल (23), धनबहवा टोला निवासी अरविंद कुमार (21), मनबसा निवासी अजय कुमार (11), करकच्छी निवासी जामुन (35), भलपहरी निवासी नयन सिंह (19) एवं कुदरी निवासी संतोष कुमार (20) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed