{"_id":"599f21ae4f1c1bad328b4940","slug":"161503601070-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत-BALLIA","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत-BALLIA
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज(जौनपुर)। क्षेत्र के रामगढ़ गांव में गुरुवार को तालाब में नहाते समय सगे भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। दोनों छोटी बहन के साथ साइकल धोने गए तालाब गए थे। उन्हें डूबते देख छोटी बहन के शोर मचाने पर उधर से गुजर रहे राहगीरों ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। बाद में घरवालों व ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला व मछलीशहर सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को परिवार के सुपुर्द कर दिया।
रामगढ़ निवासी राजकुमार यादव का पुत्र प्रियांशु (8), पुत्री मीरा (10) और प्रतिमा (6) गुरुवार की दोपहर साइकल धोने के लिए गांव के किनारे तालाब पर पहुंचे। इस दौरान प्रियांशु व मीरा नहा रहे थे कि प्रियांशु गहरे पानी में चला गया व डूबने लगा मीरा ने उसे बचाने का प्रयास किया पर वह भी डूब गई। भाई-बहन को डूबते देख प्रतिमा शोर मचाते हुए घर की तरफ दौड़ी। बंधवाबाजार जमालापुर सड़क से जा रही एक महिला ने उसे रोते चिल्लाते देख पूछा तो उसने बताया की उसके भाई बहन डूब रहे हैं। महिला ने शोर मचाया तो एक ट्रक में सवार दो तीन लोग तालाब के पास पहुंच गए और पोखरे में उतर कर बच्चों की तलाश करने लगे पर उनका पता नहीं लगा। थोड़ी देर में घरवाले भी आ गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। घरवाले बच्चों को पहले बंधवा बाजार फिर मछलीशहर सीएचसी ले आए जहां डाक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। प्रियांशु पांच बहनों में एकलौता भाई था। उसकी मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी सच्चन राम ने शव पंचनामा करके परिजनों को सौंप दिया।