फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हड़ताल पर रहे जूनियर डॉक्टर, मरीजों की सांसत

हड़ताल पर रहे जूनियर डॉक्टर, मरीजों की सांसत

Sat, 15 Jun 2019 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल पर रहे जूनियर डॉक्टर, मरीजों की सांसत
वाराणसी। बीएचयू अस्पताल में हर दिन बनारस समेत पूर्वांचल और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और नेपाल तक के मरीज आते हैं। देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में गुरुवार देर रात बैठक के बाद हड़ताल पर जाने का फैसला लेने वाले रेजिडेंट शुक्रवार सुबह आईएमएस डायरेक्टर आफिस पहुंचे और अपना पत्र रिसीव कराया। सुबह आठ बजे से शाम तक चली हड़ताल की वजह से इमरजेंसी सेवाओं पर तो कोई असर नहीं दिखा लेकिन ओपीडी, वार्डों में भर्ती मरीजों और तीमारदारों की सांसत रही। इसमें कई मरीज अपने परिजनों के साथ ओपीडी के बाहर बैठे रहे। इनमें कोई दर्द से कराह रहा था तो कोई ओपीडी हाल में ही चादर डालकर लेटा पड़ा था। बाल रोग विभाग से लेकर न्यूरोलॉजी, चर्म रोग, टीबी, चेस्ट, हृदय रोग, मेडिसिन वार्ड सहित अन्य वार्डों के सामने तो सन्नाटे जैसा माहौल दिखा। दोपहर में कुछ जूनियर डॉक्टर घूम-घूम कर ओपीडी में अपने साथियों से न बैठने की अपील कर रहे थे। उधर, रेजिडेंटों ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर एक दिवसीय हड़ताल थी। शनिवार को पहले की तरह ओपीडी और वार्ड में सेवाएं दी जाएंगी। आगे का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर किया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिसिन की ओपीडी में बिहार से आए लल्लन पेट में दर्द से परेशान थे। अपने परिवारीजनों के साथ ओपीडी हाल में कुर्सी पर बैठे थे। हाथ में बीस रुपये का पर्चा कटाकर वह डॉक्टर को दिखाने का इंतजार करते रहे। जब समय से दिखा नहीं पाए तो इमरजेंसी ओपीडी में पहुंचकर चिकित्सकों को दिखाया। बताया कि गुरुवार की देर रात ही यहां आ गए थे। अगर हड़ताल के बारे में पहले जानकारी रहती तो आते ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed