फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नेपाल की युवती----

नेपाल की युवती----

Thu, 26 Jul 2018 02:48 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
नेपाल की युवती----
वाराणसी। नेपाली युवतियों को बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराने के मामले में गिरफ्तार भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री जय सिंह उर्फ पप्पू को पुलिस ने जेल भेज दिया। बुधवार को शिवपुर व सिगरा थाने की पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने परेड स्थित एक होटल सहित शहर में आधा दर्जन स्थानों पर छापामारी की। तफ्तीश के क्रम में पुलिस ने छह जुलाई को कैंट बस अड्डे, रेलवे स्टेशनों और बाबतपुर एयरपोर्ट पर पूछताछ कर नेपाल से बनारस आने वालों का ब्योरा जुटाया है। हालांकि पुलिस अब तक किसी नेपाली महिला को बरामद नहीं करा सकी है। वहीं, मामले में वांछित नेपाल निवासी एजेंट सुंदरी और संदीप सहित चार आरोपियों की तलाश में तीन टीमें नई दिल्ली, सोनौली और नेपाल रवाना की गई हैं।
विज्ञापन

नेपाल निवासी एक युवती ने शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसे और अन्य युवतियों को रोजगार का झांसा देकर छह जुलाई को बनारस लाया गया था। इसके बाद सभी को बंधक बना कर जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा। दो युवतियां देह व्यापार कराने वालों के चंगुल से किसी तरह से छूट कर नेपाल पहुंची और गुलरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराई। इसके बाद नेपाल के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम शहर आईं और जिला पुलिस के साथ शिवपुर थाना के नटिनियादाई और चांदमारी इलाके में छापामारी की। संदिग्धों से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने नवलपुर क्षेत्र की आनंद नगर कॉलोनी निवासी भाजपा नेता जय सिंह को गिरफ्तार किया। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पुलिस टीमों की पूछताछ और छापामारी जारी है। जल्द ही मामले से जुड़े अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed