{"_id":"5ace60764f1c1bd63d8b49e9","slug":"151523474550-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात किलो सोना-CHANDAULI","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात किलो सोना-CHANDAULI
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। रेलवे स्टेशन से बुधवार दोपहर राजकीय रेलवे पुलिस ने एक शख्स को सात किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया। सोने को वह पश्चिम बंगाल से जयपुर पहुंचाने जा रहा था। इसकी कीमत दो करोड़ 20 लाख 37 हजार रुपये आंकी गई है। तस्कर और सोने को वाराणसी से आई कस्टम विभाग की टीम के हवाले कर दिया। जीआरपी की टीम बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जांच कर रही थी। प्लेटफार्म छह के पूर्वी छोर पर ओवरब्रिज के पास एक संदिग्ध युवक के बैग की तलाशी लेने पर सोने की सात सिल्लियां बरामद हुईं। इनका वजन छह किलो 995 ग्राम 900 मिलीग्राम था। आरोपी की पहचान करन सोनी निवासी नया बाजार, शसबगी मुहल्ला दरगाह थाना अजमेर राजस्थान के रूप में हुई। सूचना पर कस्टम अधीक्षक एएम बाली टीम के साथ पहुंचे। जीआरपी ने तस्कर और सोने को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह के अनुसार तस्कर ने बताया कि वह जांच से बचने के लिए बेल्ट में सोना छिपाकर ले जाता था। सोना छिपाने के लिए वह जैकेट भी पहने था। गौरतलब है कि पिछले चार माह में स्थानीय रेलवे स्टेशन से 33 किलोग्राम सोना बरामद हो चुका है।
विज्ञापन