फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नकल माफिया

नकल माफिया

Tue, 06 Feb 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
नकल माफिया

विज्ञापन
जौनपुर। नकली उत्तर पुस्तिका की छपाई का भंडाफोड़ करने के बाद एसटीएफ ने कई संदिग्ध लोगों के नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं। साथ ही होटल, धर्मशाला और गांवों में बाहर से आकर परीक्षा देने वालों पर निगाह रखी जा रही है। अन्य जिलों से आए छात्रों से पूछताछ की जाएगी और पता लगाया उन्हें यहां परीक्षा दिलाने में जाएगा कि नकल माफिया की कितनी भूमिका है। उधर, नकली उत्तर पुस्तिका छपवाने के आरोपी प्रबंधक और उसके मित्र के पर इनाम घोषित करने की भी तैयारी है।
एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक सिकरारा इलाके के दो, बदलापुर इलाके के पांच, डोभी के तीन, मुंगरा बादशाहपुर, मछलीशहर, मड़ियाहूूं के दो-दो, सुइथाकला के एक विद्यालय प्रबंधन ने नकल कराकर पास कराने का ठेका ले रखा है। इन पर खुफिया नजर रखी जा रही है। एलआईयू को नकल पर नजर रखने के लिए लगाया गया है। एसपी ने सभी एसओ को धर्मशाला, होटल और गांवों पर नजर रखने का निर्देश दिया है। पता चला है कि नेपाल, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, बिहार से छात्रों से फार्म भरवा गया है और उन्हें नकल कराने के लिए 5-10 हजार रुपये वसूले गए हैं।
विज्ञापन

नकली उत्तर पुस्तिकाएं छपवाने के आरोपी बदलापुर तहसील के मां शारदा इंटर कालेज के प्रबंधक ओम प्रकाश तिवारी और सैनिक पुर्नवास कल्याण विभाग में तैनात उसके मित्र सुनील दूबे की खोज में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। दोनों पर इनाम घोषित करने की कवायद बी पुलिस ने शुरू कर दी है। इनकी गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि वे कापियां क्यों छपवा रहे थे। यह भी पता चला कि दूसरे लोगों ने भी कापियां छपवाई हैं। नकल माफियाओं की जड़ें काफी गहरी है। वे छात्रों को टॉप कराने से लेकर पास कराने तक का ठेका लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल माफिया पर पुलिस की नजर है। सभी एसओ को सतर्क कर दिया गया है। फरार प्रबंधक ओमप्रकाश तिवारी और उसके मित्र सुनील दूबे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। खुफिया एजेंसियों को भी सूचना संकलन के लिए लगाया गया है।-केके चौधरी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed