फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छेड़खानी से आहत युवती ने खाया जहर-SONBHADRA

छेड़खानी से आहत युवती ने खाया जहर-SONBHADRA

Sun, 06 Jan 2019 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी से आहत युवती ने खाया जहर-SONBHADRA
ओबरा (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ शुक्रवार की शाम बाजार में कुछ युवकों ने छेड़खानी की। इससे आहत युवती ने घर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। युवती के पिता की तहरीर पर चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

युवती शुक्रवार की शाम बाजार गई थी। इस दौरान एक बैंक के पास कुछ युवकों ने घेरकर छेड़खानी शुरू कर दी। किसी तरह वहां से बचकर निकली युवती घर पहुंची और फिर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिवारवालों के पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार वाले उसे ओबरा परियोजना अस्पताल ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां बाद में हालत में सुधार होने पर परिवार वाले उसे घर लेकर आए। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर शनिवार को नजीर, समीर, असलम, शेरू और दो अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया। सीओ ओबरा ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed