फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पुलिस कस्टडी में युवक ने खाया मच्छर अगरबती

पुलिस कस्टडी में युवक ने खाया मच्छर अगरबती

Mon, 21 May 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी में युवक ने खाया मच्छर अगरबती
बलिया। बांसडीह कोतवाली में रविवार को चोरी मामले में पकड़े गए एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। इसकी जानकारी होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने युवक को सीएचसी बांसडीह में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। पुलिस का कहना है कि युवक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। बताया जाता है कि क्षेत्र के डूहीमुसी निवासी दिलीप साहनी (25) पुत्र मनबहादुर साहनी को पुलिस चोरी के मामले में रविवार को पकड़कर थाने लाई थी। पुलिस का कहना है कि दिलीप से पूछताछ की जा रही थी कि उसने अचानक पास में रखा मार्टिन खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर आनन-फानन में इलाज के लिए पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। अस्पताल में चिकित्सकों ने दवा देकर उसका उपचार किया। पुलिस की माने तो पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्घ सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार थाने में मोबाइल चोरी व अन्य चोरी की वारदातों के मामले में मुकदमा दर्ज है। एसओ ने बताया कि दिलीप की हालत खतरे से बाहर है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed