{"_id":"5a7756ea4f1c1b92268b84e8","slug":"121517770474-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के एकवारी निवासी एक महिला ने प्रधानमंत्री और सूबे के मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजा है। जिसमें गुहार लगाई है कि उसके अभिलेखो के आधार पर पैतृक संपत्ति में उसका भी नाम दर्ज कराया जाय। कहा कि उसने कई बार पत्र भेजा है। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
फेफना थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी कंचनलता पांडेय पुत्री स्व. राधामोहन पांडेय ने पीएम व सीएम को पत्रक भेज कुटुम्ब रजिस्टर, निर्वाचन कार्ड, आधार कार्ड समेत अभिलेखों में सही वल्दियत दर्ज कराने की गुहार लगाई है। पत्रक में उल्लेख किया है कि वह स्व. राधा मोहन पांडेय की एकलौती संतान है। चचेरे भाई ने पैतृक संपत्ति को हड़पने की नियत से अपने छह पुत्रों में से तीन पुत्र क्रमश: लवकुमार पांडेय, कुश कुमार पांडेय व अमित कुमार पांडेय को सारे अभिलेखों में मेरे पिता स्व. राधामोहन पांडेय व माता चंद्रावती देवी के सगे पुत्रों के रूप में दर्शाया है। इसके अलावा जमीन पर नाम न होने पर मेरी मानसिक रूप से अस्वस्थ मां से हिब्बा लिखवा कर जमीन पर कब्जा कर लिया है। इनके विरूद्ध फेफना थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां मुकदमा विचाराधीन है।