फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जौनपुर में युवक को गोली मारी

जौनपुर में युवक को गोली मारी

Sat, 28 Oct 2017 12:22 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर में युवक को गोली मारी

विज्ञापन
जौनपुर।जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुआई गांव में शुक्रवार की देर शाम को पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस से ले जाकर उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है।

राकेश सिंह उर्फ पिंकू (40) पुत्र जितेंद्र सिंह अपने खेत से कटे हुए धान की ढो रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश में कुछ लोग खेत में पहुंच ग ए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। घटना में युवक के पीठ में एक गोली लगी जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी फरार हो गये। गोली की आवाज सुन स्थानीय लोगों ने सूचना परिजनों को दी। ग्रामीणों का कहना है कि बदमाश तीन की संख्या में थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष सरायख्वाजा का कहना है कि गोली चली है लेकिन अभी तक तहरीर किसी ने नहीं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed