{"_id":"5d8a78928ebc3e016d6311f6","slug":"crime-varanasi-news-vns485682991","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी की अफवाह में महिला को पेड़ से बांध कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी की अफवाह में महिला को पेड़ से बांध कर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोलापुर। आयर स्थित मुसहर बस्ती में बच्चा चोरी की अफवाह के चक्कर में सोमवार की रात एक मूकबधिर महिला को पेड़ से बांध कर पिटाई की गई। प्रकरण की जानकारी होने पर आयर मुसहर बस्ती के रमेश कुमार, कन्हैया और राधे के अलावा पांच अज्ञात के खिलाफ चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
चोलापुर थाना अंतर्गत आयर क्षेत्र की मुसहर बस्ती में सोमवार की रात काकलपुर गांव की महिला भटकते हुए पहुंच गई थी। पीआरवी 0608 के पुलिसकर्मियों के अनुसार मूकबधिर होने के कारण महिला कुछ बोल नहीं पा रही थी तो मुसहर बस्ती के लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ कर पिटाई शुरू कर दी। सूचना पाकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और महिला को मारपीट रहे लोगों के चंगुल से छुड़ा कर थाने ले गए। इस बीच महिला को खोजते हुए उसके परिजन भी चोलापुर थाने पहुंचे और उसे साथ ले गए। बता दें कि इससे पहले भी बच्चा चोरी की अफवाह के चक्कर में चोलापुर क्षेत्र में एक महिला की पिटाई की गई थी। थानाध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।