फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

स्कूल बस से छात्र को जबरन उठाया

Sun, 08 Sep 2019 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
पिंडरा। आपसी विवाद में फूलपुर थाना क्षेत्र के बहुतरां गांव के पास स्कूल बस रोक कर साथ पढ़ने वाले छात्र को जबरन उठा लिया। हालांकि छात्र को पुलिस ने दो घंटे में बरामद कर लिया और उसे परिजनों को सौंप दिया। अपहरण की आशंका से ग्रामीणों और छात्र के परिजनों ने सड़क जाम कर दिया जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गया। सीओ पिंडरा अनिल राय ने बताया कि यह बच्चों का आपसी झगड़ा था। इसमें अपहरण जैसा कोई मामला नहीं है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

फूलपुर थाना क्षेत्र के बहुतरा गांव के पास शनिवार की दोपहर बाबतपुर क्षेत्र के एक स्कूल की बस को रोककर दो बाइक पर सवार चार छात्रों ने बस में बैठे कक्षा 12वीं के छात्र को गाड़ी पर बिठा लिया। छात्र को जबरन बस से उतारकर ले जाते देख ग्रामीणों ने अपहरण की आशंका से सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे के भीतर छात्र को बाबतपुर स्थित शिएट कालेज के पास से बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार लग्धरपुर थाना नेवढ़िया जिला जौनपुर निवासी छात्र बाबतपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ता है। 12वीं के छात्र की दो दिन पूर्व उसके कुछ दोस्तों से मारपीट हुई थी। अध्यापकों ने छात्रों को डांट डपट कर मामला शांत करा दिया था। इसी बात को लेकर दोनों छात्रों ने स्कूल के ही पूर्व छात्रों से मिलकर उसे उठा लिया। शनिवार को दिनदहाड़े बस से छात्र को ले जाते देखकर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। हालांकि फूलपुर पुलिस ने छात्र को बरामद कर लिया और लोगों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद जब छात्र के पिता विनय सिंह पटेल गांव वालों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तो स्कूल प्रशासन और आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने मांग को लेकर दोबारा चक्का जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर भी जब परिजन नहीं माने तो भीड़ को पुलिस ने लाठी पटक कर तितर-बितर किया। जाम खत्म न होता देख पुलिस चार लोगों को थाने ले गई। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान बाबतपुर जमालपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले गायब हुआ बालक, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
फूलपुर थाना क्षेत्र पिंडरा बाजार से सोमवार की शाम घर पर खेल रहा बालक अचानक गायब हो गया। आसपास काफी खोजने पर नहीं मिलने पर शनिवार को मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। गायब बालक के भाई रेयाज अहमद ने बताया कि उसका भाई आबिद उर्फ पंडा उम्र 13 वर्ष रंग गेहुंआ है वो बचपन से ही गूंगा बहरा है। सोमवार की शाम घर से बाहर खेलते समय गायब हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed