फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

दो पक्षों में रास्ते को लेकर मारपीट, मौके पर गए पुलिस कर्मियों पर हमला

Sat, 07 Sep 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
crime
पिंडरा। गरखड़ा गांव में आबादी की जमीन में गेट लगाने पर शुक्रवार की शाम दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मारपीट की सूचना पाकर पहुंचे यूपी 100 के पीआरवी के पुलिस कर्मियों पर भीड़ में शामिल लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस कर्मियों पर हमले की जानकारी पाकर इंस्पेक्टर फूलपुर फोर्स के साथ पहुंचे और लाठियां पटक कर लोगों को तितर-बितर किए। पुलिस मौके से 11 ग्रामीणों को हिरासत में लेकर फूलपुर थाने ले गई है।
विज्ञापन

गरखड़ा निवासी एक व्यक्ति ने आबादी की जमीन खरीदी है। 10 दिन पहले जमीन खरीदने वाले ने चहारदीवारी बनवाई और शुक्रवार को गेट लगवा रहा था। दूसरे पक्ष के लोगों का कहना था कि जहां गेट लगाया जा रहा है वह आम रास्ता था। इसके साथ ही दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध करते हुए चहारदीवारी ढहा कर गेट को उखाड़ दिया। आरोप है कि इस दौरान जमीन खरीदने वाले के परिजनों की पिटाई भी की गई। मारपीट की जानकारी पाकर पीआरवी के सिपाही राम कृष्ण यादव व बृजेश यादव और सिंधोरा चौकी के हेड कांस्टेबल जयप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे तो भीड़ में शामिल लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर फूलपुर सनवर अली ने बताया कि पुलिसकर्मियों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed