{"_id":"6070b4ae8ebc3e24566152b4","slug":"crime-news-in-varanasi-city-news-vns5842597109","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को बुलाकर युवतियों से अश्लील हरकत करा कर बनाया वीडियो, फिर मांगा एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी को बुलाकर युवतियों से अश्लील हरकत करा कर बनाया वीडियो, फिर मांगा एक लाख
विज्ञापन
जिले और चंदौली में तैनात दो हेड कांस्टेबलों ने अपनी करतूत से खाकी को शर्मसार कर दिया। दोनों ने बड़ी गैबी की युवतियों की मदद से एक साड़ी व्यापारी से अश्लील हरकत करा कर वीडियो बनाकर एक लाख रुपये की अवैध वसूली की योजना बनाई। हालांकि व्यापारी की सूझबूझ से पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही भेलूपुर थाने के समीप से पकड़ा गया जबकि दूसरा भाग निकला। भागे हुए सिपाही की पुलिस तलाश कर रही है।
काजीपुरा खुर्द सोनिया निवासी अनूप कुमार साड़ी की ऑनलाइन बिक्री करते हैं। ऑर्डर मिलने पर वह घर जाकर साड़ी की डिलिवरी करते हैं। बड़ी गैबी निवासी एक घर से अनूप को साड़ी का ऑर्डर मिला था। ऑर्डर के आधार पर अनूप बृहस्पतिवार की शाम बड़ी गैबी स्थित घर पहुंचे। अनूप के अनुसार उन्हें देखते ही तीन-चार युवतियां उनसे लिपट कर अश्लील हरकत करने लगीं। इस दौरान वहां पहले से मौजूद पुलिस लाइन में तैनात वर्दी पहना हुआ सिपाही मानवेंद्र कुमार राय और मिर्जापुर में तैनात सिपाही सुजान सिंह वीडियो बनाने लगा। इसके बाद युवतियों और दोनों सिपाहियों ने अनूप कुमार से एक लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी गई। अनूप से 19,300 रुपये छीन कर एक लाख रुपये देने के लिए उन्हें रात में भेलूपुर थाने के समीप बुलाया गया।
रात नौ बजे सुजान सिंह और मानवेंद्र भेलूपुर थाने के समीप मौजूद थे। अनूप अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें देखते ही दोनों सिपाहियों ने एक लाख रुपये मांगा तो कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच दोनों ने अनूप की पिटाई शुरू कर दी। अनूप के साथ मौजूद व्यापारियों ने बीचबचाव किया तो सुजान मौके से भाग गया और मानवेंद्र अपनी सरकारी राइफल के साथ पकड़ा गया। मानवेंद्र को भेलूपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया गया है। प्रकरण को लेकर अनूप की तहरीर के आधार पर दोनों सिपाहियों और अज्ञात के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया है। सिपाही मानवेंद्र के पास से पुलिस ने छह हजार रुपये और मोबाइल बरामद किया है।