{"_id":"60392ad19412e40c6d525356","slug":"crime-news-ghazipur-two-masked-miscreants-firing-to-bullion-businessman-and-councilor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में दो नकाबपोश बदमाशों ने फायर झोंक कर सराफा व्यवसायी और सभासद से की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में दो नकाबपोश बदमाशों ने फायर झोंक कर सराफा व्यवसायी और सभासद से की लूट
Fri, 26 Feb 2021 10:40 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: हरि User
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद सराफा दुकान के बाहर लगी भीड़
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के सादात बाजार में शुक्रवार की रात बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सराफा व्यवसायी एवं वार्ड नंबर पांच के सभासद कृष्णानंद वर्मा के ऊपर फायर झोंक कर 25 हजार रुपये लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग गए। सादात थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा व्यवसायी कृष्णानंद दुकान बंद कर जैसे ही निकले की नकाबपोश बदमाशों ने उनके ऊपर फायर झोंक दिया। इसमें वह बालबाल बच गए। घटना से दहशत में आया व्यवसायी झोला फेंक कर भाग गया। इसी बीच नकाबपोश बदमाश झोला लेकर फरार हो गए। कृष्णानंद ने बताया कि झोले में करीब 25 हजार रुपये और बही खाता था। मौके पर पहुंची पुलिस को एक नौ एमएम का एक खोका भी बरामद हुआ है। दुकान की सीसीटीवी फुटेज को पुलिस चेक कर रही है। इस घटना से नगरवासियों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन