फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime in varanasi Bolero riding miscreants spread fear with firearms attempted robbery at three places goat stolen

वाराणसी: बोलेरो सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर फैलाई दहशत, तीन स्थानों पर लूट का प्रयास, बकरी उठा ले गए

Fri, 07 Jan 2022 08:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Jan 2022 08:24 PM IST
सार

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के अजईपुर गांव में बीती रात बोलेरो सवार बदमाशों ने असलहा लहराकर दहशत फैलाई। तीन स्थानों पर लूट का प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं हो सके। 

विज्ञापन
crime in varanasi Bolero riding miscreants spread fear with firearms attempted robbery at three places goat stolen
बदमाशों ने असलहे के बल पर फैलाई दहशत - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी के पिंडरा क्षेत्र के अजईपुर में बोलेरो सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार देर रात असलहा लहराकर दहशत फैलाई। साथ ही तीन स्थानों पर लूट का प्रयास किया। भागते समय बदमाशों का एक मोबाइल गिर गया। रात में पहुंची पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ली और सीसी कैमरों को खंगाला।

विज्ञापन


फूलपुर थाना अंतर्गत अजईपुर गांव के सामने स्थित एक हार्डवेयर दुकान के पीछे रह रहे केयरटेकर दंपती गणेश राजभर के अनुसार रात में 12 बजे बोलेरो सवार पांच लोग पहुंचे और पानी मांगने के साथ ही हाईवे पर जाने के लिए रास्ता पूछा। इसके बाद धमकाते हुए पैसे की मांग करने लगे। पत्नी पार्वती के अनुसार हो हल्ला करने पर बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


असलहा सटाकर बकरी उठा ले गए
हार्डवेयर दुकान मालिक भानुकांत पांडेय भी सूचना पाकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान पहुंची पुलिस को मौके से एक मोबाइल भी मिला। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया। वही छिरिया गांव के करिया शर्मा के अनुसार बोलेरो सवार बदमाशों ने असलहा सटाकर बकरी उठा ले गए। इसी गांव में एक महिला के घर पहुंचकर बदमाशों ने असलहा लहराते हुए हो हल्ला मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः मुठभेड़ में घायल होने के बाद पकड़ा गया 25 हजार का इनामिया, बनारस में चालक की हत्या कर लूटा था काजू लदा ट्रक 

सारनाथ में आभूषण की दो दुकानों में चोरी, क्षेत्र में दहशत का माहौल

crime in varanasi Bolero riding miscreants spread fear with firearms attempted robbery at three places goat stolen
आभूषण दुकान में चोरी - फोटो : सोशल मीडिया

सारनाथ थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने दो सराफा दुकानों का ताला चटकाकर कीमती आभूषणों को पार कर दिया। शुक्रवार सुबह पीड़ितों ने थाने पर तहरीर दी। हफ्ते में चोरी की चार घटनाओं से लोगों में पुलिस के प्रति काफी नाराजगी है।

श्रीनगर बाजार स्थित अशोक सेठ की आभूषण की दुकान है। सुबह अशोक सेठ दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा देखा। अशोक सेठ के अनुसार चोरों ने दुकान के अंदर तिजोरी का ताला तोड़कर ढाई किलो चांदी के आभूषण व 20 ग्राम सोने के आभूषण सहित ढाई हजार रुपये नकद पार कर दिया। वहीं चंद कदम की दूरी पर इंक्लेव कालोनी मोड़ स्थित गोपाल वर्मा की आभूषण की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। गोपाल के अनुसार चोर 30 हजार कीमत के सोने व चांदी के आभूषण, 20 हजार नकद ले गए।

लोगों के अनुसार एक किलोमीटर के क्षेत्र में चोरी की यह चौथी घटना है। 28 दिसंबर की भोर सिंहपुर निवासी संजय सेठ के मकान और 4 जनवरी को सिंहपुर गांव में संगीता देवी के मकान में चोरी हुई। लोगों के अनुसार पुलिस की गश्त प्रभावी नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed