फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crime in Purvanchal crook wanted to become Munna Bajrangi wearing black hat Varanasi Police encounter

काली टोपी पहनकर मुन्ना बजरंगी बनना चाहता था पूर्वांचल का यह कुख्यात बदमाश, उम्र से ज्यादा आपराधिक मुकदमे

Fri, 27 Nov 2020 04:39 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 27 Nov 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Crime in Purvanchal crook wanted to become Munna Bajrangi wearing black hat Varanasi Police encounter
वाराणसी में व्यवसायी से रंगदारी मांगने का फुटेज वायरल - फोटो : अमर उजाला

करीब दस साल पहले पूर्वांचल में जरायम की दुनिया में बाबू नाम के एक युवक के कदम रखा। 20 साल की उम्र में अपराध का दामन थामने वाला बाबू पूर्वांचल में दहशत फैलाने लगा। करोबारियों की हत्या, लूट और रंगदारी जैसी घटनाओं से लोग सहम गए।

विज्ञापन

 

Crime in Purvanchal crook wanted to become Munna Bajrangi wearing black hat Varanasi Police encounter
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बाबू। - फोटो : अमर उजाला

जिस पिता ने बचपन में अपने बेटे का नाम बाबू रखा, उन्हें क्या मालूूम था कि एक दिन यही बाबू अपनी उम्र से अधिक आपराधिक मुकदमों का आरोपी बनकर पुलिस मुठभेड़ में मारा जाएगा। वर्ष 2011 में करीब 20 साल की ही उम्र में दशाश्वमेध क्षेत्र के खालिसपुरा निवासी गोपाल यादव की हत्या कर जरायम की दुनिया में कदम रखने वाले इस बदमाश पर 34 मुकदमे दर्ज हुए।


काली टोपी पहन कर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए किट्टू पूर्वांचल में चर्चित था। उसका कहना था कि काला रंग महादेव का आशीर्वाद है। महादेव ही मेरी रक्षा करते हैं और वही हमें मुन्ना बजरंगी के जैसे बनाएंगे। हालांकि किट्टू का यह सपना पूरा नहीं हो सका और पुलिस की गोलियों का शिकार होने के बाद उसका अंत हुआ। किट्टू के मारे जाने के बाद सराफा कारोबारियों ने हर्ष जताया। कहा कि पुलिस और प्रदेश सरकार पर उनका भरोसा कायम है। इस घटना से अपराधी डरेंगे और आमजन सुकून से रहेंगे। कारोबारी ने एसएसपी अमित पाठक और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी ही पुलिसिंग होनी चाहिए ताकि हर कोई सुकून से रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Crime in Purvanchal crook wanted to become Munna Bajrangi wearing black hat Varanasi Police encounter
बरामद लिस्ट - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बड़ी पियरी निवासी रोशन गुप्ता उर्फ किट्टू के पिता रामकुमार ने बचपन में उसका नाम बाबू रखा था। किट्टू के खिलाफ वाराणसी और गाजीपुर में हत्या के सात, हत्या के प्रयास में नौ और रंगदारी मांगने सहित अन्य आरोपों में 34 मुकदमे दर्ज थे। वह जरायम जगत के कुख्यात नाम रहे मुन्ना बजरंगी के तौर पर खुद को स्थापित करना चाहता था। यह बातें किट्टू ने खुद मार्च 2019 में गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पूछताछ में कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed