{"_id":"602aa3708ebc3ee97f58e9bb","slug":"crime-in-ghazipur-miscreants-shot-farmer-trauma-center-refer","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भूमि विवाद में नकाबपोश बदमाशों ने किसान को मारी गोली, ट्रामा सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भूमि विवाद में नकाबपोश बदमाशों ने किसान को मारी गोली, ट्रामा सेंटर रेफर
Mon, 15 Feb 2021 10:08 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: हरि User
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र स्थित इमिलिया गांव में सोमवार रात साढ़े नौ बजे भूमि विवाद में नकाबपोश बदमाशों ने किसान को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गया। इधर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस एवं परिजनों को दी। रोते बिलखते परिजन घायल को उपचार के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इमिलिया गांव निवासी चंद्रबली यादव (55) देर शाम साढ़े नौ बजे अपने खेत से वापस घर जा रहे थे। उनके घर से 50 मीटर दूरी पर तीन से चार की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली किसान के सीने में जा लगी और वह चिल्लाने लगे। आसपास के लोग मौके पर पहुंकर गंभीर रूप से घायल किसान चंद्रबली को इलाज के लिए वाराणसी ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि घायल को वाराणसी भेजा गया है। साथ ही मामले की छानबीन चल रही है। अब तक पीड़ित के परिवार से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन