{"_id":"5fb81a8f8ebc3e1a242d3601","slug":"crime-city-news-vns559227591","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगरी के पेंट्रीकार में छापा, पांच अवैध वेंडर पकड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगरी के पेंट्रीकार में छापा, पांच अवैध वेंडर पकड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महानगरी स्पेशल ट्रेन के पेंट्रीकार में शुक्रवार को आरपीएफ और खानपान की टीम ने छापा मारकर 5 अवैध वेंडरों को हिरासत में लिया।
जांच- पड़ताल के दौरान वेंडरों द्वारा बिना वैध प्रपत्रों के ट्रेन के अंदर खानपान की सामग्री बेचा जा रहा था। वहीं टीम को मौके से गैर अनुबंधित पानी की बोतलें भी मिली।
कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ एवं खानपान विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। प्लेटफार्म नंबर आठ पर खड़ी महानगरी कोविड स्पेशल ट्रेन में चेकिंग के दौरान गड़बड़ी मिली। बिना मेडिकल पास के वेंडर सामान बेच रहे थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनूप कुमार सिन्हा ने बताया कि रेलवे एक्ट में पांचों वेंडरों का चालान कर दिया गया है। पेंट्रीकार में मिली गड़बड़ी की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कैसे वेंडरों को ट्रेन के अंदर प्रवेश की अनुमति मिली।