फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crim

अपराध बढ़े, दहशत में व्यापारी

Thu, 08 Aug 2019 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
crim
वाराणसी। जोन के दस जिलों में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है, लेकिन पुलिस के अपराध रोकने के प्रयास नाकाफी प्रतीत हो रहे हैं। तेजी से बढ़ीं वारदात के कारण वाराणसी और जोन के अन्य नौ जिलों के आमजन और खासतौर से व्यापारी वर्ग दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

चौबेपुर थाना के अंबा गांव में एक लाख 70 हजार रुपये लूटने से पहले पांच अगस्त को बदमाशों ने भदोही जिले में एटीएम कैश वैन के गार्ड को गोली मारकर 20 लाख रुपये लूट लिए थे। आजमगढ़ जिले में दो अगस्त की रात बदमाशों ने चार स्थानों पर सवा लाख रुपये से ज्यादा की लूटपाट की। आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र में एक अगस्त को बदमाशों ने बाइक और मोबाइल लूट लिया था। 29 जुलाई को बदमाशों ने आजमगढ़ में वेस्टर्न यूनियन कंपनी के एजेंट से 12 लाख रुपये लूट लिए थे। 25 जुलाई को बदमाशों ने आजमगढ़ के रौनापार क्षेत्र में स्कूल ड्राइवर को गोली मार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

मिर्जापुर के जिला पंचायत भवन के पास बीती दो अगस्त को बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए थे। गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र में दो अगस्त को बदमाशों ने गोली मारकर व्यापारी की हत्या कर दी थी। जौनपुर के महाराजगंज थाना क्षेत्र में तीन अगस्त की रात गोली मार कर युवक की हत्या कर दी गई थी और पांच अगस्त को मड़ियाहूं क्षेत्र में दवा व्यापारी से 22 हजार रुपये लूट लिए गए थे। इससे पहले 22 जुलाई की रात बदमाशों ने वाराणसी के पांडेयपुर क्षेत्र में पाइप व्यवसायी धर्मेंद्र की हत्या कर पांच लाख रुपये लूट लिए थे। 23 जुलाई को लोहता क्षेत्र में शराब सेल्समैन से एक लाख 58 हजार रुपये लूटे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पुलिस की सूचना पर पहड़िया स्थित अस्पताल पहुंचीं दीपक प्रजापति की पत्नी कविता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि पांच साल पहले दीपक की शादी हुई थी। उसका एक बेटा मोनू है। परिजनों से पुलिस से मांग की है कि दीपक का बेहतर तरीके से उपचार कराकर बदमाशों को जल्द गिरफ्तारी किया जाए।
लापरवाही पर कार्रवाई न होने से बढ़ीं वारदात
अपराध नियंत्रण में लापरवाह रवैये के बावजूद थानेदारों और चौकी प्रभारियों पर कार्रवाई नहीं होती है। जिले और जोन के अन्य जिलों में आपराधिक घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी की यह भी एक अहम वजह है। वारदात के बाद मातहतों को कार्रवाई की चेतावनी देने तक ही उच्चाधिकारी सीमित रह जाते हैं और फिर सारा मामला ठंडा पड़ जाता है। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के इस दौर में थानेदारों का मुखबिर तंत्र भी खत्म सा हो गया है। इस वजह से कौन बदमाश जेल से कब छूटा और कहां छुप कर रह रहा है, इसकी जानकारी थानेदारों को नहीं हो पाती है। कई थानेदारों को तो यह तक नहीं पता रहता है कि उनके थाने के टॉप फाइव अपराधी कौन हैं और चर्चित हिस्ट्रीशीटर का घर कहां हैं।

पाइप व्यवसायी की हत्या में शामिल दो बदमाश हत्थे चढ़े
पुलिस के लिए चुनौती बनी पहड़िया क्षेत्र के पाइप व्यवसायी धर्मेंद्र गुप्ता की हत्या और लूटपाट के मामले की तफ्तीश कर रही टीमों ने दो बदमाशों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाश धर्मेंद्र की हत्या में शामिल थे। दोनों से पूछताछ करने के बाद धर्मेंद्र के परिजनों से उनकी बातचीत कराई जाएगी। संभावना जताई गई है कि दोनों बदमाशों को गुरुवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed