फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crim

मुख्य वन संरक्षक की तलाश जारी, नहीं चला पता

Thu, 08 Aug 2019 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
crim
रामनगर (वाराणसी) । काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर में बतौर मुख्य वन संरक्षक तैनात रहे केवी रेड्डी सुब्बाराव को खोजने के लिए बुधवार को पुलिस और वन विभाग की चार टीमें बनाई गईं। वन संरक्षक के दोनों बेटे भी पिता की तलाश में शहर में दर-दर भटकते रहे। इसके बावजूद उनका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बीते छह दिनों से लापता मुख्य वन संरक्षक के बेटे ने सोमवार शाम रामनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बेटे के अनुसार, वह दो अगस्त को टहलने निकले थे, जिसके बाद से उनका पता नहीं चला। बुधवार को पुलिस की एक टीम गंगा घाट पर उनकी फोटो लेकर लोगों से पूछताछ करती रही। दूसरी टीम काशी के दक्षिण भारतीय मठ-मंदिरों के अलावा अन्य देवालयों में उन्हें खोज रही है, जबकि तीसरी टीम अस्पतालों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर उनकी फोटो तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

उधर, वन विभाग की टीम अपने स्तर से रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में उनका पता लगा रही है। बुधवार सुबह मुख्य वन संरक्षक का दूसरा बेटा के. सुब्रमण्यम भी रामनगर पहुंच गया। पिता के लापता होने से दोनों बेटे परेशान हैं। रामनगर इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी की खोजबीन जारी है। फिलहाल उनका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed