फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cricket on ganga ghat of kashi ball goes into the river it is out among the spectators two runs

घाट क्रिकेट: गंगा में गेंद गई तो आउट, दर्शकों के बीच गई तो दो रन; काफी मजेदार है काशी के घाट की यह प्रतियोगिता

Wed, 17 Jul 2024 04:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा नीलांबुज तिवारी, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
नीलांबुज तिवारी, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 17 Jul 2024 04:04 PM IST
सार

Varanasi News: काशी के शिवाला घाट पर होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता का लुत्फ उठाने के लिए आसपास के लोग भी एकत्रित होते हैं। इसमें विदेशी सैलानी भी शमिल रहते हैं। वे भी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हैं।

विज्ञापन
cricket on ganga ghat of kashi ball goes into the river it is out among the spectators two runs
काशी के शिवाला घाट पर क्रिकेट प्रतियोगिता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी अद्भुत है, तो यहां के खेल भी पूरी दुनिया से निराले ही हैं। यहां घाट पर होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में आपके वो आम नियम नहीं चलते। यहां बल्लेबाज ने सीधे बाउंड्री पार गेंद पहुंचा दी तो छक्का नहीं बल्कि सीधे आउट दे दिए जाएंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को यहां चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में इसी तरह के नियम देखने को मिले। हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शक भी खिलाड़ियों का जोश बढ़ा रहे थे। आयोजकों से पूछा कि ये कैसे अजीबोगरीब नियम हैं तो एक ही जवाब था, हमार घाट, हमार नियम...।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही शिवाला घाट पर क्रिकेट पिच तैयार थी। सीढ़ियों पर दर्शक खचाखच भरे थे। अवध स्पोर्टिंग क्लब और मां गंगा निषादराज सेवा न्यास की ओर से आयोजित कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जा रही थी। नियम वह नहीं थे जो हम जानते हैं और आईसीसी ने दुनिया भर के लिए बना रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बल्लेबाज के फ्रंट पर एक दीवार बनाई गई। उस पर एक दो-दो फीट के घेरे बनाए गए। उन पर लिखा गया छह, चार यानी इस घेरे में गेंद टकराएगी तो ही छह और चार रन मिलेंगे। बाकी दीवार में कहीं भी गेंद टकराती रहे तो रन नहीं मिलेंगे। इसी तरह कुछ और घेरे बने हुए थे। उन घेरों में 100, 251, 500, 1000 लिखा था। इन घेरों पर गेंद टकराने पर इतने ही रुपये आयोजकों की ओर से बल्लेबाज को दिए जा रहे थे।

गेंद अगर लेग साइड में उठाकर मार दी और सीधे गंगा में गिरी तो बल्लेबाज आउट। हां बाल लुढ़कते हुए गंगा में जाए तो खिलाड़ी दौड़कर रना बना सकते हैं और अगर एक टप्पा खाकर गई तो सिर्फ दो ही रन मिलेंगे। दर्शकों के बीच गेंद पहुंची तो खिलाड़ी दो रन ले सकते हैं। इसी तरह घाट किनारे बने घरों की छत पर अगर गेंद चली गई तो खिलाड़ी आउट माना जाएगा। खिड़की के छज्जे से टकराने पर दो रन मिल रहे थे।

इसी तरह लेग साइड में एक गोला बनाया गया था और उस गोले के अंदर खड़ा फील्डर अगर वहीं खड़े हुए कैच ले लेता है तो उसे 100 रुपये इनाम दिया जा रहा था। खैर, इस नए नियम वाले मैच में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों ने भी भरपूर मजा उठाया और बचपन के गली क्रिकेट को याद किया कि किसी के घर में गई तो आउट, नाली में जिससे जाएगी वही निकालेगा।

हथुआ हथौड़ा ने जीता घाट क्रिकेट ट्रॉफी

वाराणसी के शिवाला घाट पर अवध स्पोर्टिंग क्लब और मां गंगा निषादराज सेवा समिति की ओर से आयोजित कैंनवास प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता का फाइनल एमएससी तेलियानाला और हथुआ हथौड़ा के बीच खेला गया। इसमें हथुआ हथौड़ा ने सात विकेट से मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएससी तेलियानाला की टीम ने कुल आठ ओवर खेलकर चार विकेट के नुकसान पर 42 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हथुआ हथोड़ा की क्रिकेट टीम ने छह ओवर दो गेंद खेलकर चार विकेट खोकर 43 रन बनाकर मैच जीत लिया। 

मैन आफ द मैच हथुआ हथौड़ा टीम के गेदबाज गणेश को चुना गया। गणेश ने दो ओवर में पांच रन देकर दो विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान किया। मैन आफ द सीरिज एमएससी तेलीयानाला के भोला को चुना गया। भोला ने पूरे टूर्नामेंट में आठ विकेट और 52 रन बनाया। 

विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को क्षेत्रीय पार्षद राजेश यादव चल्लू ने पुरस्कृत किया। धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव प्रमोद मांझी ने किया। इस मौके पर मुकेश साहनी, विष्णु साहनी, संजय, गोकुल, दीपक कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed