फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Cricket coach accused of molestation two teenagers in Varanasi

Varanasi Crime: अंडर-14 में चयन के बहाने दो क्रिकेटरों से कोच ने किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू

Fri, 05 Dec 2025 03:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 05 Dec 2025 03:18 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में पुलिस ने एक क्रिकेट कोच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। आरोप है कि कोच ने दो किशोरों के साथ दुष्कर्म किया है। 

विज्ञापन
Cricket coach accused of molestation two teenagers in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के दो किशोरों से अभ्यास और अंडर-14 में चयन के बहाने क्रिकेट कोच मुरारी लाल पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। परिजनों की तहरीर पर शुक्रवार को राजातालाब निवासी मुराली लाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। डीसीपी काशी जोन ने गहनता से जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि 14 और 15 साल के किशोर कोच के पास अभ्यास करते हैं। पहले एक किशोर के साथ कोच ने लखनऊ में अंडर-14 में सलेक्शन कराने और उसके पहले मेडिकल चेकअप करने के बहाने दुष्कर्म किया। फिर दूसरे किशोर के साथ लगातार तीन दिन तक दुष्कर्म करता रहा। तबीयत बिगड़ने पर एक किशोर को उसकी मां ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


चिकित्सकों की जांच में किशोर ने आपबीती सुनाई। डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि आरोपी क्रिकेट कोच की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं। प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी को निर्देशित किया गया है कि निष्पक्ष और सही तरीके से जांच करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed