{"_id":"599465d04f1c1b9b5d8b4820","slug":"cremation-of-mau-s-dead-body-in-himachal-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ के मृतकों का हिमाचल में ही किया गया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ के मृतकों का हिमाचल में ही किया गया अंतिम संस्कार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 16 Aug 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
अंतिम संस्कार
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी जिले में बीते 12 अगस्त को हुए हादसे में मऊ के 12 लोगों की मौत हो गई थी। उन सभी का अंतिम संस्कार परिवार के सदस्यों ने बुधवार को मौके पर जाकर कर दिया। इस हादसे के दंश से परिवार के लोग अभी भी उबर नहीं पाए हैं।
इस दौरान पुत्र शोक से आहत मृत राणा प्रताप की मां सिंगारी देवी की हालत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। इस दौरान उन्हें मऊ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी तरफ शोक संवेदना का ताता लगा रहा।
15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद मऊ के डीएम ऋषिरेंद्र सहित अन्य ने दो मिनट का मौन रखकर हादसे में मृतकों के प्रति शोक प्रकट किया। बीते छह अगस्त को घर से मां वैष्णों देवी धाम दर्शन करने के लिए निकले दो परिवारों के 12 लोगों की हिमाचल में चट्टान सरकने की घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन
इस घटना की जानकारी मृतकों के परिवारीजन को सोमवार की सुबह हुई। मौत की पुष्टि होने पर मानों दोनों परिवारों पर ब्रजपात हो गया हो। दोनों परिवारों की खुशियां छीन गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर रवाना हुए परिवारीजन ने मृतकों के शव का अंतिम संस्कार हिमाचल के मंडी जिले में कर दिया।
राणा प्रताप सहित मरे परिवार के सदस्यों का अंतिम संस्कार उदय सिंह ने किया। बताया जाता है कि शव काफी बिगड़ चुका था, इसके चलते उसे घर तक लाना संभव नहीं था। जबकि मृत राणा प्रताप के भाई रविप्रकाश सिंह की इच्छा थी, किसी भी तरह से उनके बच्चों का शव घर तक जरूर आए।
हिमाचल में शव का अंतिम संस्कार होने की जानकारी होने पर राणा प्रताप की मां सिंगारी देवी की हालत अचानक बिगड़ गई। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने उन्हें मंगलवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
बुधवार को हालत में सुधार होने पर उन्हे घर ले जाया गया। बुधवार को भी राणा प्रताप के घर से करुण क्रंदन गूंज रहा था। साथ ही सांत्वना देने वालों के आने जाने का सिलसिला बरकरार था। दूसरी तरफ हादसे में मरे सूर्यदेव उर्फ प्रिंस के साथ उसकी बहन रिंकी के पति ने प्रिंस सहित अन्य सभी के शव का अंतिम संस्कार बुधवार को किया।

शोक सभा आयोजित की दी श्रद्धांजलि
यात्रा के दौरान हिमाचल राज्य के मंडी में मारे गए लोगों को श्रद्घांजलि देने के लिए विभिन्न स्थानों पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें मरे बच्चों को उनके स्कूल फातिमा में श्रद्घांजलि दी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य सिस्टर सिंथिया सहित विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ छात्रों ने दो मिनट का शोक में मौन रखा।
डीसीएसके महाविद्यालय में बुधवार को छात्र संघ की तरफ से शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं के साथ-साथ छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्घांजलि अर्पित किया।
शोक सभा में महाविद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार मिश्र भी शामिल हुए। इसीक्रम में लोक निर्माण विभाग के प्रांगण में बुधवार को शोक सभा का आयोजन कर ठेकेदार संघ ने मृतकों को श्रद्घांजलि अर्पित किया।
इसमें ठेकेदारों के साथ-साथ कर्मचारी उपस्थित थे। जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से बुधवार को पार्टी कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन कर हादसे में मारे गए राणा प्रताप सिंह और प्रिंस सहित उनके परिवार के सदस्यों को श्रद्घांजलि दी गई।