फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Create separate files of Arms-Gunda Act and Gangster in varanasi

Varanasi News: राजस्व परिषद के अध्यक्ष बोले, आर्म्स-गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की फाइल अलग बनाएं

Sat, 20 Apr 2024 04:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 20 Apr 2024 04:35 PM IST
सार

Varanasi News: नजारत में कर्मचारियों की सर्विस पुस्तिकाओं पर दर्ज किए गए विवरण को देखा। सेवा पुस्तिका में लंबे समय से अंकन न होने पर नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी एस राजलिंगम के न्यायालय को देखा। यहां सभी अभिलेख और वादों की समीक्षा के दौरान वादों का निस्तारण बेहतर मिलने पर कार्यों की सराहना की। 

विज्ञापन
Create separate files of Arms-Gunda Act and Gangster in varanasi
कलेक्ट्रेट में फाइल देखते राजस्व परिषद के अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व परिषद के अध्यक्ष डॉ. रजनीश दुबे ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर अधिकारियों को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट की फाइल अलग बनाएं। सदर मालखाने में पड़े पुराने शस्त्रों को नियमानुसार डिस्पोज कराएं। सप्ताह में दस बड़े बकायेदारों से वसूली करें। यहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

विज्ञापन


राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट के पूरे भवन को देखा। कहा कि 1820 में निर्मित इस भवन के ऐतिहासिक धरोहर के रूप में संरक्षण करने के उपाय तलाशें। उन्होंने नकल अनुभाग, अभिलेखागार (माल), खतौनी अभिलेखागार, फौजदारी अभिलेखागार, जिलाधिकारी न्यायालय, एडीएम-प्रशासन न्यायालय, एसएलएओ कार्यालय, कार्यालय भूलेख अधिकारी, शस्त्र कार्यालय, शस्त्रागार, दंडाभिलेखागर रिकार्ड रूम में पंजीकरण रजिस्टर, समस्त तहसीलों के थानेवार रिकार्ड को देखा। 
विज्ञापन


राइफल क्लब सभागार में सेंट्रल बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। राजस्व प्रक्रिया में उचित सुधार के लिए न्यायिक कार्यों, राजस्व वादों का जल्द निस्तारण कैसे हो इस पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान डीएम के अलावा एडीएम सिटी आलोक वर्मा, एडीएम प्रशासन विपिन कुमार, एडीएम एफआर वंदिता श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े बकायेदारों की संपत्तियां जब्त करें
राजस्व परिषद के अध्यक्ष डॉ. रजनीश दुबे ने कमिश्नरी सभागार में बैठक में कहा कि बड़े बकायेदारों से वसूली में कड़ाई करें और उनकी संपत्तियां जब्त करें। तहसीलवार समीक्षा के दौरान राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने सदर तहसील को 15 जुलाई और राजातालाब तहसील को 15 जून तक टीम बनाकर राजस्व के कार्यों को निपटाने की जिम्मेदारी दी। 


अंश निर्धारण में तेजी लाने की हिदायत दी। उन्होंने तहसील वार घरौनी रिपोर्ट की प्रगति देखी। जिलाधिकारी ने कहा कि मानचित्र डिजिटाइज़ेशन के सभी 1283 कार्यों को करा लिया गया है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि कमिश्नरी न्यायालय में पहले 44000 राजस्व वाद लंबित थे। इस समय मात्र 17000 बचे हैं। इनमें पांच वर्ष के ऊपर के केसों को प्रमुखता के आधार पर निस्तारित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed